Hindu MantraHindu MantraHindu Mantra
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Blog
  • Dharmik stories
  • Mantra
  • Stories
  • Temple
Reading: Vishnu All Avatars/Dasavatar – Chapter II
Share
Hindu MantraHindu Mantra
Font ResizerAa
Search
Follow US
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.
Hindu Mantra > Blog > Dharmik stories > Vishnu All Avatars/Dasavatar – Chapter II
Dharmik stories

Vishnu All Avatars/Dasavatar – Chapter II

mukku By mukku Last updated: February 27, 2024 6 Min Read
SHARE

जैसा कि पहले भगवान विष्णु जी 24 में से 15 अवतारो का वर्णण किया हैं, बाकि के अवतारो का वर्णन आज यहाँ करने जा रहा हूँ।

नरसिंह अवतार :- नरसिंह विष्णु का आधा शेर और आधा मानव अवतार है। धर्म ग्रंथों के अनुसार दैत्यों का राजा हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान से भी अधिक बलवान मानता था। उसे बह्ममा जी से वरदान प्राप्त था कि उसे कोई भी मनुष्य, देवता, पक्षी, पषु, न दिन में, न रात में, न धरती में, न आकाष में, न अस्त्र से, न शस्त्र से मार सकता था। उसके राज्य में जो भी भगवान विष्णु की पुजा करता उसे वो दण्ड देता। उसके पुत्र का नाम प्रहृाद था।

प्रहृाद बचपन से हि भगवान विष्णु का बडा भक्त था। यह बात जब हिरण्यकश्यप को पता चली तो वह कोधित होकर अनेको बार दण्ड देने का प्रयास किया पर भगवान विष्णु के कृपा से कुछ न होने के कारण वह स्वयं मारने का प्रयास किया तभी भगवान विष्णु ने नरसिंह के रूप में अवतार लिया, जिसमें उनका ऊपरी शरीर एक शेर के रूप में था और निचला इंसान के समान था। इस अवतार में भगवान विष्णु ने प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप राक्षस से रक्षा की। उन्होंने हिरण्यकश्यप को अपने पंजे से काटकर वध कर दिया।

वामन अवतार:- वामन एक ब्राह्मण थे। सत्ययुग में जब दैत्यराज बलि, ने पूरी तीनों लोकों को कब्जा कर लिया था। देवताओं का स्वर्ग पर पुनः नियंत्रण पाने के लिए, भगवान विष्णु ने एक बौने ब्राह्मण (वामन) के रूप में अवतार लेकर बली के पास गये। राजा बलि बहुत हि दानवीर था। भगवान विष्णु वामन के रूप में जाकर राजा बलि से तीन पगा भूमि की मांग की, जब बलि सहमत हुए, तो उन्होंने अपने रूप को एक छोटे बौने से एक विशालकाय में बदल दिया। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने दो कदमों में सभी तीन लोकों को नाप लिया और तीसरा पग राजा के सर पर रख दिया। इस तरह, उन्होंने देवताओं के लिए स्वर्ग पुनः प्राप्त किया।

परशुराम अवतार:- धर्म ग्रंथो के अनुसार परशुराम भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारो में से एक हैं। परशुराम एक क्षत्रिय ब्राह्मण हैं। उनके पिता का नाम जमदग्नि तथा माता का नाम रेणुका था। उन्हें एक कुलीन संत के रूप में चित्रित किया जाता है, जिनके हाथ में एक फरसा होती है। उनका जन्म दुष्ट क्षत्रिय राजा के अत्याचार को समाप्त करने के लिए हुआ था, जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते थे और दूसरों के जीवन को दुखद बनाते थे।

Vishnu All Avatar Chapter-I

श्री राम अवतार:- भगवान विष्णु का श्री राम अवतार हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण अवतारो (Vishnu Avatar) में से एक हैं। भगवान राम के पिता का नाम दषरथ एवं माता का नाम कौषल्या था। भगवान राम हिन्दू धर्म के प्रमुख महाकाव्य रामायण के प्रमुख पात्र हैं। इनका अवतरण का मुख्य उदेष्य राक्षस रावण का वध एवं राम राज्य ( जनता हर तरह से सुखी और समृद्ध थी, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सबकुछ दांव पर देना एवं जीने का अधिकार और सुरक्षा-न्याय का अधिकार सभी को देना ) स्थपित करना था।

श्री कृष्ण अवतार:- भगवान कृष्ण श्री विष्णु का एक और प्रमुख रूप हैं। भगवान कृष्ण के पिता का नाम वासुदेव एवं माता का नाम देवकी था। इनका जन्म कारागार में हुआ था। भगवान कृष्ण ने अपने अत्याचारी मामा कंस का वध किया, और महाभारत में पांडवों के सलाहकार और अर्जुन के सारथि बने और संसार को गीता का ज्ञान दिया।

गौतम बुद्ध:- बुद्ध लुम्बिनी में सिद्धार्थ गौतम के रूप में जन्मे थे, जो बाद में गौतम बुद्ध के रूप में प्रसिद्ध हुए, जिन्होंने अपने परिवार और सभी सामग्री को छोड़कर बोधि की खोज में निकले। उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की और लोगों को उच्च आठ आदर्श पथ के माध्यम से सभी प्रकार के पीड़ा को समाप्त करने के तरीके सिखाए।

कल्कि अवतार:- कल्कि भगवान विष्णु (vishnu Avatar)का एकमात्र अवतार है जो अभी तक जन्म नहीं हुआ है। धर्म ग्रंथों के अनुसार कलयुग में भगवान विष्णु कल्कि रूप् में अवतार लेंगे। यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा। कहा जाता है कि इनका जन्म षंभल नामक स्थान पर विष्णुयषा नामक तपस्वी ब्राह्मण के घर पर होगा। कल्कि देवदत नामक घोडे पर सवार होकर संसार से पापियों का विनाष कर धर्म की पुनः स्थापना करेगें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

TAGGED:dasavatarhindistoryvishnu24avatarvishnuavatar
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Maha shivratri Maha Shivratri
Next Article mahadev Mahadev ka Janam Kaise Hua ?
FacebookLike
TwitterFollow
PinterestPin
InstagramFollow
Most Popular
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025
February 21, 2025
देवरहा बाबा
Devraha Baba
November 5, 2024
51 Shakti Peeth
51 Shakti Peeth
October 28, 2024
DIWALI
Diwali 2024
October 7, 2024
Dwarka – The Lost City
September 27, 2024
Swyft
Swyft

Welcome to your go-to destination for fresh perspectives. Dive deep into our rich content pool curated meticulously to enlighten, entertain, and engage readers across the globe.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinteres

Featured Posts

  • 51 Shakti Peeth
    51 Shakti Peeth
    by mukku
    October 28, 2024
  • hindumanta .net
    Ashwathama – A story From Mahabharat
    by mukku
    March 19, 2024
  • Baba Baidyanath Temple
    by mukku
    March 31, 2024
  • sanskrit counting.
    Counting in Sanskrit
    by mukku
    August 2, 2024

Explore Categories

  • Blog2
  • Dharmik stories33
  • Mantra5
  • Stories12
Subscribe to Our Newsletter

Join Us and Let’s Explore Together

Subscribe to our newsletter and be the first to access exclusive content and expert insights.

Subscribe

Sponsored Ad

Unleash Growth Potential with Our Cutting-Edge Solutions

You Might Also Like

Mahakumbh 2025
BlogDharmik storiesStories

Mahakumbh 2025

5 Min Read
देवरहा बाबा
Dharmik storiesStories

Devraha Baba

10 Min Read
51 Shakti Peeth
Dharmik stories

51 Shakti Peeth

17 Min Read
DIWALI
Dharmik storiesStories

Diwali 2024

7 Min Read

Always Stay Up to Date

Subscribe to our what's app and telegram channel to get our newest articles instantly!

Hindu Mantra
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy

We offers a rich collection of powerful mantras for spiritual growth,  and inner peace. Discover sacred chants and their meanings to elevate your daily practice and connect with the divine.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?